Connect with us

दुःखद: रामनगर के पास ढेला में पर्यटकों की कार बहने से 9 की दर्दनाक मौत…

उत्तराखंड

दुःखद: रामनगर के पास ढेला में पर्यटकों की कार बहने से 9 की दर्दनाक मौत…

आज शुक्रवार की सुबह ग्राम ढेला के समीप स्थित बरसाती नाले में पानी के तेज बहाव में एक कार बहने के कारण कार में सवार 9 लोगों की दर्दनाक मौके पर मौत हो गई,जबकि कार में सवार एक अन्य महिला इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गई है जिसे उपचार के लिए रामनगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आपको बता दें कि गुरुवार की देर शाम ग्राम ढेला में स्थित एक रिसोर्ट में रुके हुए थे तथा शुक्रवार की सुबह यह सभी 10 लोग वापस जा रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  भिलंगना के सुनार गांव में आयोजित हुआ रोजगार एवं सेवा शिविर

इसी बीच ढेला में बरसाती नाले में पानी का बहाव अचानक बढ़ने के कारण यह कार पानी में बहते हुए नीचे गिर गई कार में सवार एक महिला किसी तरह बाहर निकल कर सड़क पर पहुंची और उसने शोर मचाना शुरू किया तो आसपास के सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए,वही कॉर्बेट पार्क के ढेला पर्यटन जोन में पर्यटकों को भ्रमण कराने वाले कई जिप्सी चालक भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने नीचे गिरी कार में फंसे हुए लोगों को बाहर निकालने का प्रयास किया तो यह लोग 4 लोगों के शव ही निकाल पाए जबकि 5 शव गाड़ी के अंदर ही फस गये,गाड़ी में फंसे पांचों शवो को कई घंटों की मशक्कत के बाद गाड़ी के दरवाजे तोड़ने व काटने के बाद बाहर निकाला गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष–2025 का भव्य शुभारंभ — सीएम धामी ने 17 करोड़ से अधिक की सहायता बांटी

इस दुर्घटना में 6 महिलाएं व 03 पुरुषों की मौत हो गई है। घटना की सूचना मिलने पर एसडीएम गौरव चटवाल, सीओ बलजीत सिंह भाकुनी, कोतवाल अरुण कुमार सैनी के साथ ही दमकल विभाग के कर्मचारी भी मौके पर पहुंच गए, एसडीएम गौरव चटवाल ने बताया कि मृतकों की शिनाख्त अभी नहीं हो पाई है, मृतकों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है,वही आपको बता दें कि आज इतनी बड़ी दुर्घटना में मौके पर संसाधनों की भी भारी कमी देखने को मिली जिस पर कई ग्रामीणों ने रोष भी व्यक्त किया है‌ ।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नशा मुक्त भारत अभियान की 5वीं वर्षगांठ पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम को किया संबोधित
Latest News -
Continue Reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

VIDEO ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

उत्तराखंड

Testament mit Hund – (Deutsch)

उत्तराखंड

Public administration | [E-Book PDF]

Advertisement
To Top