उत्तराखंड
गंगोत्री हाईवे पर भरभराकर गिरी चट्टान, भूस्खलन से आवाजाही ठप…
उत्तराखंड के गंगोत्री हाईवे से बड़ी खबर आ रही है। यहां डबरानी में सुबह अचानक चट्टान भरभरा कर हाईवे पर आ गिरी। भूस्खलन से जहां आवाजाही ठप हो गई है। चट्टान के हाईवे पर आने से हाईवे पर भी दरारें उभर आई हैं। गनीमत रही कि इसकी जद में कोई नहीं आया, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार गुरुवार सुबह करीब आठ बजे गंगोत्री हाईवे पर डबरानी में अचानक चट्टान का एक बड़ा हिस्सा टूटकर हाईवे पर आ गिरा। जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। आनन-फानन में प्रशासन को इसकी सूचना दी गई। सूचना पर बीआरओ ने अपनी तीन मशीन सहित करीब 10 मजदूरों की टीम को मौके भेजा।
बताया जा रहा है कि बीआरओ टीम ने हाईवे पर आवाजाही बहाल करने का काम शुरू कर दिया है। करीब तीन घंटे बाद छोटे वाहनों के लिए आवाजाही बहाल कर दी गई है। दोपहर तक सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रेल परियोजनाओं में तेजी, एस्केप टनल को पैरेलल रोड बनाने की तैयारी…
मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…
हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
