उत्तराखंड
Breaking: गंगा की धाराओं में ओझल हुए दिल्ली के तीन पर्यटक, एक शव बरामद, रेस्क्यू जारी…

गढ़वालः यहां शिवपुरी क्षेत्र में गंगा घाट पर अठखेलियां करते समय तीन पर्यटक गंगा की तेज धाराओं में ओझल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम और एसडीआरएफ की टीम का रेस्क्यू जारी है। जिसमे एक पर्यटक का शव बरामद भी कर लिया गया है।
जानकारी के अनुसार शिवपुरी चौकी प्रभारी सुनील पंत ने बताया कि आज 9 सदस्यों का दल दिल्ली से शिवपुरी क्षेत्र में घूमने आया था। इस बीच दल के तीन सदस्य शुभम पुत्र मोहन,कार्तिक पुत्र मोहन लाल निवासी रोहणी दिल्ली और दिव्यांशु पुत्र अजय सिंह निवासी नजफगढ़ दिल्ली गंगा में उतर गए। गंगा की तेज धाराओ की चपेट में आने से तीनों गंगा में ओझल हो गए। सूचना पर sdrf के रेस्क्यू में शुभम का शव बरामद कर लिया गया है।जबकि अन्य पर्यटकों की तलाश की जा रही है।
दो भाई पर मंडराया काल
इस घटना में शुभम और कार्तिक दोनो भाई हैं, जो कि क्षेत्र में घूमने आए थे।लेकिन उन्हें अनहोनी कब अपने पास बुला लेगी इसका अंदाजा न था,बहरहाल पुलिस ने तीनों के परिजनों को सूचना दे दी है।वंही शुभम के शव को कब्जे में ले लिया है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रेल परियोजनाओं में तेजी, एस्केप टनल को पैरेलल रोड बनाने की तैयारी…
मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…
हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
