उत्तराखंड
सेना के जवानों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, गहरी खाई में गिरने से तीन जवान शहीद…
पहाड़ों पर माइनस डिग्री में पहुंचा तापमान भी खूब रिकॉर्ड तोड़ रहा है। बावजूद इसके देश की सुरक्षा में तैनात जवान पूरे जोश के साथ मुस्तैद हैं। ऐसे में बुधवार की सुबह बड़े हादसे की खबर लाई है। बताया जा रहा है कि आज जम्मू कश्मीर के माछल सेक्टर में सेना के जवानों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। यहां रेगुलर टास्क ऑपरेशन के दौरान तीन जवान गहरी खाई में गिर गए, जिसकी वजह से उनकी मौत हो गई।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के कुपवाड़ा के माछल सेक्टर में हुआ है। यहां सुरक्षा को लेकर नियमित ऑपरेशन कार्यों में डटे जवानों की जीप बर्फ से फिसलकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में एक जेसीओ और दो अन्य रैंक के जवान शहीद हो गए हैं। चिनार कॉर्प ने ट्वीट करके इस हादसे की जानकारी दी है।
बताया जा रहा है कि कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर भारतीय सेना (Indian Army) ने इन सभी शवों (Mortal) को बर्फ से बाहर निकाल लिया है। तीनों जवानों के पार्थिव शरीर अस्पताल पहुंचाएं गए है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रेल परियोजनाओं में तेजी, एस्केप टनल को पैरेलल रोड बनाने की तैयारी…
मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…
हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
