उत्तराखंड
उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, स्कूली बस और ट्रक की भिडंत में तीन की मौत, 40 घायल…
उत्तराखंड में दर्दनाक हादसे की खबर आ रही है। जहां एक ओर चिल्ड्रेंस डे की धूम है। वहीं बड़े हादसे की खबर ऊधमसिंहनगर जिले से आ रही है। यहां चिल्ड्रेंस डे मनाने किच्छा से नानकमत्ता आए स्कूल बस की ट्रक से टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि हादसे से जहां मौके पर कोहराम मच गया। वहीं दो बच्चों और एक स्टाफ की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि करीब 40 बच्चे घायल बताए जा रहे है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार वैद्य राम सुधी सिंह गर्ल्स स्कूल किच्छा की छात्राओं को स्कूल की ओर से चिल्ड्रेंस डे पर स्कूल बस से नानकमत्ता टूर पर लाया गया था। बताया जा रहा है कि बस में स्टाफ के साथ करीब 40 से अधिक छात्राएं थीं। शाम को वापासी के दौरान सितारगंज में स्कूल बस को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसा सितारगंज कोतवाली क्षेत्र एनएच 74 में हुआ है।
बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस सड़क पर पलट गई। जिससे मौके पर चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। हादसे में मौके पर ही दो बच्चों और एक स्टाफ की मौत हो गई। बस से निकाल कर घायल बच्चों को लोगों ने अपने वाहनों से अस्पताल पहुंचाया गया। कई बच्चों के हाथ पैर टूट गए हैं। तो वहीं गंभीर रूप से घायल बच्चों को हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रेल परियोजनाओं में तेजी, एस्केप टनल को पैरेलल रोड बनाने की तैयारी…
मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…
हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
