उत्तराखंड
सुबह-सुबह कालसी-चकराता मार्ग पर दर्दनाक हादसा, तीन की मौत…
Accident: उत्तराखंड में हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। देहरादून से बड़े हादसे की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह कालसी-चकराता मार्ग पर साहिया से पहले संभू की चौकी के पास एक कार अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई। बताया गया कि कार सवार चकराता घूमने जा रहे थे। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। जबकि एक गंभीर घायल हो गए है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बीती रात एक कार में गाजियाबाद से पर्यटक चकराता घूमने के लिए आ रहे थे। अचानक कालसी चकराता मोटर मार्ग पर सईया के पास स्वाडाखड्ड में कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एसडीआरएफ और ग्रामीणों के साथ मिलकर रेस्क्यू कार्य शुरू किया। बताया जा रहा है कि कार में 4 लोग सवार थे। इस हादसे में 2 पुरुष और एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई।। एक घायल पुरुष को हायर सेंटर रेफर किया गया है।
मृतकों की पहचान ऋषभ जैन पुत्र अतुल जैन पंचवटी कॉलोनी गाजियाबाद, सूरज कश्यप दुहाई गाजियाबाद और गुड़िया छोटा बाजार शाहदरा दिल्ली के रूप में हुई है। इसके अलावा कार सवार ज्ञानेंद्र सैनी मोतीवाला गाजियाबाद गंभीर रूप से घायल हैं, जिसे उप जिला चिकित्सालय विकासनगर में भर्ती कराया गया है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रिस्पना पुनर्जीवन अभियान को मिली रफ्तार, डीएम ने गठित कराई टास्कफोर्स; 7 दिन में मांगा एक्शन प्लान
सनातन संस्कृति त्याग और परमार्थ की प्रेरणा देती है : मुख्यमंत्री धामी
पीएम की प्रेरणा से 4 हजार किमी साइकिल चला चुके नवीन, नड्डा ने बढ़ाया हौसला..
शांतिकुंज पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा और मुख्यमंत्री धामी ने शैलदीदी का लिया आशीर्वाद
प्रकोष्ठों को जन-जन तक पहुंचानी होंगी सरकार की उपलब्धियां : मुख्यमंत्री धामी
