उत्तराखंड
उत्तराखंड: राष्ट्रीय राजमार्ग सिमली-ग्वालदम पर आज होगा तीन पुलों का लोकार्पण…
देहरादून। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा आज राष्ट्रीय राजमार्ग सिमली-ग्वालदम पर बीआरओ के द्वारा निर्मित तीन पुलों का लोकार्पण किया जाएगा। इन सेतुओ का देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह नई दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से करेंगे।
डीजीबीआर के कमांडर मनीष कपिल एवं ओसी शिवम अवस्थी ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 75 परियोजनाओं का उद्घाटन कार्यक्रम के तहत आज देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह वर्चुअल माध्यम से सिमली – ग्वालदम राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्मित पुलों का उद्घाटन करेंगे।
50 मीटर स्पान कुलसारी सेतु का प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत, 40 मीटर स्पान सेतु बुसेड़ी का थराली विधायक भूपाल राम टम्टा एवं 35 मीटर स्पान लोल्टी सेतु का थराली की पूर्व विधायक मुन्नी देवी इन स्थानों पर आयोजित में करेंगे।
इन समारोहों को भव्य बनाने के लिऐ बीआरओ के अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी तरह से जुटे हुये हैं। सेतुओ का लोकार्पण होने के बाद इस राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवागमन और भी सुगम हो जायेगा।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रेल परियोजनाओं में तेजी, एस्केप टनल को पैरेलल रोड बनाने की तैयारी…
मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…
हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
