पिथौरागढ़
मोबाइल फोन से कोसो दूर है उत्तराखडं के ये गांव, अब चुनाव बहिष्कार का ऐलान कर रखी ये मांग
पिथौरागढ़: देशभर में जहां डिजिटल इंडिया का बोलबाला है। वहीं उत्तराखंड में आज भी ऐसी जगह है जहां लोग डिजिटल सेवा तो क्या मोबाइल फोन से भी दूर है। मुनस्यारी तहसील का होकरा गांव संचार सेवा से पूरी तरह अछूता है,होकरा से लगे 4 अन्य गांव जरथी, खोयम, गोला और नामिक में भी संचार सेवा का नामोनिशान नहीं है। जिस कारण हजारों की आबादी को डिजिटल सेवाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। आलम ये है कि ग्रामीणों को मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने के लिए 10 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है। यहीं नहीं शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं भी यहां राम भरोसे चल रही हैं, जबकि होकरा को जोड़ने वाली सड़क मॉनसून सीजन में बन्द रहती है। अब विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही चुनाव बहिष्कार की मांग उठने लगी है।
आपको बता दें कि ग्रामीणों सिलेंडर की बुकिंग करने के लिए भी 10 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है,होकरा के ग्रामीणों ने सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और संचार की अव्यवस्थाओं को लेकर 3 महीने लंबा क्रमिक अनशन भी किया था, जिसके बाद विभागीय अधिकारियों ने गांव पहुंच कर सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया, लेकिन अभीतक हालात जस के तस बने हुए हैं। ग्रामीण कई बार संचार सेवा बहाल करने की मांग को लेकर आंदोलन कर चुके हैं, लेकिन शासन-प्रशासन के कानों में जूं तक नहीं रेंगी है, जिस कारण लोगों को खासी परेशानी झेलनी पड़ती है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही क्षेत्र में संचार सेवा बहाल नहीं हुई तो विधानसभा चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
कैबिनेट के अहम फैसले: नस्ल सुधार से दुग्ध उत्पादन बढ़ाने, पूर्ण साक्षर राज्य और अंतरराष्ट्रीय कार रैली को मिली मंजूरी
बागेश्वर में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह, निर्माण कार्य को मिली रफ्तार
टीबी मुक्त भारत अभियान की धीमी प्रगति पर मुख्य सचिव नाराज, कम प्रदर्शन वाले सीएमओ को प्रतिकूल प्रविष्टि के निर्देश
मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹105 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी…
रिस्पना नदी को नया जीवन देने की तैयारी, सफाई और पुनरुद्धार अभियान तेज…
