उत्तराखंड
PM मोदी की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो सकता है ये कांग्रेस नेता…
देहरादूनः उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव नजदीक आते ही दल बदल की राजनीति शुरू हो गई है। हाल ही में कुछ विधायकों और मंत्रियों ने पार्टी बदली है। अब प्रचार-प्रसार के बीच कांग्रेस के एक बड़े नेता के बीजेपी में शामिल होने की चर्चा तेज हो गई है। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय भाजपा का दामन थाम सकते हैं, इसे लेकर सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। हालांकि इसे लेकर दोनों ओर से ही चुप्पी साधी गई है। लेकिन माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी के कल दून दौरे के दौरान कुछ बड़े नेता बीजेपी में शामिल हो सकते हैं।
बता दें कि पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय के बीजेपी में जाने की वजह कांगेस की अंतरकलह मानी जा रही है। किशोर के तेवरों से कांग्रेस हलकान है। इसे देखते हुए ही किशोर उपाध्याय के भाजपा में जाने की चर्चाएं हैं। 2017 की हार का जिक्र करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस चुनाव अभियान समिति अध्यक्ष हरीश रावत को निशाने पर लिए हुए हैं। हरीश रावत ने किशोर की टिप्पणी पर नसीहत और चेतावनी भी दी थी। लेकिन अब एक बार फिर कांग्रेस को झटका लगने की खबरे बढ रही है।
The post PM मोदी की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हो सकता है ये कांग्रेस नेता… first appeared on Uttarakhand Today News.
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रेल परियोजनाओं में तेजी, एस्केप टनल को पैरेलल रोड बनाने की तैयारी…
मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…
हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
