उत्तराखंड
यूकेएसएससी पेपर लीक मामले में हुए ये खुलासे, कई लोगों की हुई तैनाती तो कई हुए फेल…
Uksssc Paper Leak: उत्तराखंड में बहुचर्चित यूकेएसएससी पेपर लीक मामले में बड़ा अपडेट आ रहा है। बताया जा रहा है कि आयोग की स्नातक स्तरीय परीक्षा की जांच शुरू होने के बाद कई खुलासे हुए हैं। इस परीक्षा में नकल कराने वाले एक नहीं बल्कि कई गिरोह का पता चला है। बताया जा रहा है कि नकल कर कई लोगों ने विभिन्न न्यायालयों में तैनाती पा ली थी। तो वहीं लाखों रूपए का पेपर खरीदने के बाद भी कई पेपर में फेल हो गए थे।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मामले में एसटीएफ लगातार बड़े खुलासे कर रही हैय़ बताया जा रहा है कि जांच में पता चला है कि पेपर खरीदने वालों को चुनिंदा जगहों पर बैठाकर, उन्हें उत्तर रटवाए गए, लेकिन इसमें कम समय मिलने के कारण कई लोग परीक्षा हाल में उत्तर भूल गए। वहीं इस मामले में गिरफ्तार हाकम का करीबी एक अन्य आरोपी की पत्नी भी एडवांस में प्रश्नपत्र हासिल करने के बाजवूद, इसी कारण फेल हो गई थी। ऐसे कई और युवा भी हैं, जिनकी रकम तो डूबी ही, अब वो पुलिस जांच के दायरे में भी आ सकते हैं।
बताया जा रहा है कि भर्ती माफिया ने इस बात का विशेष ध्यान रखा कि प्रश्न पत्र कम से कम लोगों के हाथों में पहुंचे। ताकि पोल खुलने पर सबूत हाथ न लगे। इसके लिए कुछ ओएमआर शीट पर गलत क्रमांक पर टिक लगा बैठे। इसकी पोल डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के दौरान आयोग में खुल चुकी थी। इसमें कई ऐसे थे जिन्हें उत्तर तो याद थे, लेकिन प्रश्न क्या था यह सही से याद न था। जिस पर आयोग के पूर्व अध्यक्ष ने सवाल उठाए थे।
वहीं न्यायिक कनिष्ठ सहायक भर्ती परीक्षा में धांधली की बात लगभग 20 दिन पहले ही सामने आ चुकी थी। दो कनिष्ठ सहायकों की गिरफ्तारी के बाद इसकी आशंका जताई गई थी। बताया जा रहा है कि उन्होंने और उनके अन्य साथियों ने भी नकल कर विभिन्न न्यायालयों में तैनाती पा ली थी। ऐसे कई लोगों की जांच की जा रही है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रेल परियोजनाओं में तेजी, एस्केप टनल को पैरेलल रोड बनाने की तैयारी…
मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…
हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
