उत्तराखंड
उत्तराखंड के इन अधिकारियों का प्रमोशन, मिला आईपीएस कैंडर…
उत्तराखंड को तीन आईपीएस अफसर मिले है। बताया जा रहा है कि अधिकारियों का प्रमोशन किया गया है। जिसके आदेश जारी किए गए हैं। आइए जानते है किसको प्रमोशन मिला है। अब इस आदेश के साथ ही राज्य में जल्द ही पुलिस महकमे में तबादले होना भी तय हो गया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार प्रदेश के तीन पीपीएस अफसर आईपीएस अधिकारी बन गए हैं। केंद्र से अधिसूचना के साथ ही आदेश जारी हो गए हैं। भारत सरकार द्वारा चयन सूची वर्ष 2022 के लिए निर्धारित एवं उन्हें भारतीय पुलिस सेवा (संवर्ग) नियमावली, 1954 के नियम 5 के उप-नियम (1) के अंतर्गत उत्तराखंड संवर्ग में आवंटित किया है। चमोली जिले के कप्तान प्रमेंद्र सिंह डोभाल, राजधानी दून की एसपी देहात कमलेश उपाध्याय और एएसपी ममता बोहरा को आईपीएस संवर्ग में प्रमोशन मिल गया है।
जारी आदेश में लिखा है कि भारतीय पुलिस सेवा (भर्ती) नियम, 1954 के नियम 9 के उप-नियम (1) द्वारा प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए, भारतीय पुलिस सेवा (पदोन्नति द्वारा नियुक्ति) विनियम, 1955 के विनियम 9 के उप-विनियम (1) के साथ पठित, राष्ट्रपति रिक्तियों के विरुद्ध उत्तराखंड पुलिस सेवा के निम्नलिखित सदस्यों को भारतीय पुलिस सेवा में नियुक्त करने में प्रसन्न हैं।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री का संदेश: ईमानदारी और सेवा भाव से निभाएं दायित्व…
एचडीएफसी बैंक की 4 अत्याधुनिक एम्बुलेंस को मुख्यमंत्री धामी ने दिखाई हरी झंडी, दूरस्थ क्षेत्रों में मिलेगी राहत…
मुख्यमंत्री धामी से विभिन्न क्षेत्रों के विधायकों की मुलाकात, क्षेत्रीय विकास पर हुई चर्चा…
एमडीडीए कॉलोनी चंदर रोड की समस्याओं को लेकर पूर्व मंत्री ने दिया ज्ञापन…
गांव की बेकरी बनी महिलाओं की ताकत, ‘स्वाभिमान’ ने गढ़ी आत्मनिर्भरता की मिसाल…
