उत्तराखंड
चंद्रयान 3- विक्रम लैंडर की लैंडिंग का लाइव प्रसारण, दिए गए ये निर्देश…
बस कुछ घटों का इंतजार और कीजिए। भारत चांद पर परचम लहराने वाला है। आप भी इस ऐतिहासिक पल को लाइव देख सकते है। बताया जा रहा है कि विक्रम लैंडर की लैंडिंग का लाइव प्रसारण इसरो के यू ट्यूब चैनल व डीडी नेशनल पर दिखाया जाएगा। उत्तराखंड के आवासीय विद्यालयों में आज शाम को विक्रम लैंडर की लैंडिंग का लाइव प्रसारण किया जाएगा।
मिली जानकारी के अनुसार उत्तराखंड में अपर राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा डॉ. मुकुल कुमार सती में इस स्कूलों में प्रसारण की व्यवस्थाओं के लिए आदेश जारी किए हैं। उन्होंने समस्त जिला मुख्य शिक्षा अधिकारियों को भेजे पत्र में बताया कि विक्रम लैंडर की लैंडिंग का लाइव प्रसारण इसरो के यू ट्यूब चैनल व डीडी नेशनल पर दिखाया जाएगा।
बताया जा रहा है कि बुधवार शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चंद्रयान-3 चांद की सतह पर उतरेगा। स्पेसक्राफ्ट का विक्रम लैंडर चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा और फिर इससे रोवर प्रज्ञान, जो कि एक रोबोट है, चांद की सतह पर उतरकर चांद की मैपिंग करेगा। यह 500 मीटर से 1 किलोमीटर चलेगा। इसे बग्गी का रूप दिया गया है और इसमें 6 पहिए हैं।
गौरतलब है कि 14 जुलाई को आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा के स्पेस सेंटर से चंद्रयान 3 को लॉन्च किया गया था। चांद की कक्षा में पहुंचकर इसने चांद की तस्वीर भी भेजी थी। प्रेरणा कहती हैं, लैंडर और रोवर दोनों ही साइंस इंस्ट्रुमेंट्स से लैस हैं, इसे चंद्रयान 2 के मुकाबले अपग्रेड भी किया गया है। चांद की सतह, क्रेटर्स (गड्ढे) का जायजा लेंगे, वहां के खनिज, पानी, बर्फ और भविष्य के ऊर्जा स्रोत की संभावनाओं के साथ कई महत्वपूर्ण अध्ययन करेगा।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
किसानों की फसल बचाने को केंद्र से मिले 25 करोड़…
वित्तीय प्रबंधन में उत्तराखण्ड को हिमालयी राज्यों में दूसरा स्थान…
टनकपुर में बनेगा मीडिया सेंटर, गेस्ट हाउस और कम्यूनिटी हॉल; ₹14.24 करोड़ मंजूर…
चम्पावत में एकीकृत सैनिक कॉम्प्लेक्स के लिए भूमि हस्तांतरण को मंजूरी…
विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹44.64 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति…
