उत्तराखंड
मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर कहानी प्रतियोगिता आयोजित, इन बच्चों को किया गया सम्मानित…
देहरादून। कथा सम्राट मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर आयोजित जनपद स्तरीय कहानी प्रतियोगिता में पब्लिक इंटर कालेज के बारह छात्र छात्राओं की कहानी को बेहतरीन माना गया। रविवार को देहरादून में आयोजित एक कार्यक्रम में बच्चो को पुरुस्कार देकर उनका उत्साह वर्धन किया गया।
अनुराग ट्रस्ट द्वारा आयोजित जिला स्तरीय कहानी प्रतियोगिता मे जनपद के पाँच सौ छात्र छात्राओं ने भाग लिया। जिसमें नगर के पब्लिक इंटर कालेज के सत्तर विधार्थीयो ने भी भाग लियाथा। जिसमें बारह छात्र छात्राओं शीतल, प्रेरणा, खुशी, मुस्कान, गौरी, करन, श्रषभ, सूरज, पंकज, अरीशा आदि की कहानियों को निर्णायकों ने पुरस्कार के लिए चुना। रविवार को देहरादून मे इन बच्चो को एक कार्यक्रम के माध्यम से संस्था का प्रमाण पत्र और पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि वरिष्ठ कथाकार नवीन नैथानी, राजेश सकलानी और विजय गौड ने चयनित बच्चो को पुरुस्कृत किया। अनुराग ट्रस्ट की गीतिका श्रीवास्तव ने कहा कि प्रतियोगिता में जनपद के आठ स्कूलो के पाँच सौ छात्र छात्राओं ने भाग लिया था। जिसमें ढाई सौ बच्चों की कहानियों को चयनित कर उनमें से सर्व श्रेष्ठ कहानियो को पुरस्कार के लिए चुना गया।
पब्लिक इंटर कालेज के प्रधानाचार्य जितेन्द्र कुमार, उप प्रधानाचार्य नरेश वर्मा, हिन्दी विभाग अध्यक्ष अश्विनी गुप्ता, शिक्षक जेपी चमोली, डीएस कंडारी, ओमप्रकाश काला आदि ने पुरस्कार पाने वाले छात्र छात्राओं को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छात्र जीवन में प्रत्येक अवसर का लाभ उठाना चाहिए। और रचनात्मक कार्यो से प्रतिभा को निखरने का मौका मिलता है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रेल परियोजनाओं में तेजी, एस्केप टनल को पैरेलल रोड बनाने की तैयारी…
मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…
हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
