उत्तराखंड
प्रदेश में 30 तारीख की शाम से होगा मौसम में बदलाव, बारिश का येलो अलर्ट…
Weather Update: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। बताया जा रहा है कि प्रदेश में 30 तारीख की शाम से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने इस दौरान पहाड़ी और मैदानी जिलों में बारिश, ओलावृष्टि और बर्फबारी के आसार जताए गए है। ऐसे में विभाग ने लोगों से सावधान और सुरक्षित रहने की अपील भी की है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मौसम विभाग ने 30 और 31 मार्च को राज्य के जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ बिजली चमकने और ओलावृष्टि आने की संभावना व्यक्त करते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान प्रदेश के उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश के आसार हैं।
मौसम विभाग का कहना है इस दौरान कहीं कहीं बिजली गिरने से जानमाल की हानि और ओलावृष्टि से वृक्षारोपण और बागवानी को भारी नुकसान हो सकता है। हालांकि 1 अप्रैल की शाम तक तक यह एक्टिविटी बनी रहेगी। उसके बाद दो-तीन दिन प्रदेश के मौसम में कोई बदलाव देखने को नहीं मिलेगा और मौसम साफ रहेगा।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रेल परियोजनाओं में तेजी, एस्केप टनल को पैरेलल रोड बनाने की तैयारी…
मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…
हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
