उत्तराखंड
उत्तराखंड में एक बार फिर बदलेगा मौसम, यहां हो सकती है बारिश-बर्फबारी…
Weather Update: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। बताया जा रहा है कि मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले तीन दिन पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार जताए हैं। जबकि मैदानी इलाकों में मौसम साफ रहने की संभावनाएं हैं।
उत्तराखंड मौसम विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ के ऊंचाई वाले इलाकों में जबकि सोमवार और मंगलवार और बुधवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है। इसके अलावा बताया जा रहा है कि देहरादून, उधम सिंह नगर, नैनीताल समेत अन्य जिलों में मौसम साफ रह सकता है।
बताया जा रहा है कि उत्तराखंड में गरज और बिजली चमकने के साथ हल्की बारिश होने के आसार हैं। उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ बागेश्वर, रुद्रप्रयाग जिलों में आकाशीय बिजली चमकने और गरज के साथ बारिश हो सकती है। 13 और 14 तारीख को उत्तराखंड के कुछ जिलों में ओलावृष्टि के भी आसार जताए गए हैं। इसके साथ गरज और चमक के साथ बारिश की संभावनाएं जताई हैं।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रिस्पना पुनर्जीवन अभियान को मिली रफ्तार, डीएम ने गठित कराई टास्कफोर्स; 7 दिन में मांगा एक्शन प्लान
सनातन संस्कृति त्याग और परमार्थ की प्रेरणा देती है : मुख्यमंत्री धामी
पीएम की प्रेरणा से 4 हजार किमी साइकिल चला चुके नवीन, नड्डा ने बढ़ाया हौसला..
शांतिकुंज पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा और मुख्यमंत्री धामी ने शैलदीदी का लिया आशीर्वाद
प्रकोष्ठों को जन-जन तक पहुंचानी होंगी सरकार की उपलब्धियां : मुख्यमंत्री धामी
