Connect with us

उत्तराखंड में रविवार से मौसम ले सकता है करवट, अगले तीन दिन ऐसा रहेगा मौसम…

उत्तराखंड

उत्तराखंड में रविवार से मौसम ले सकता है करवट, अगले तीन दिन ऐसा रहेगा मौसम…

Weather Update: उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। बताया जा रहा है कि इन दिनों मौसम का मिजाज शुष्क बना हुआ है। वहीं मौसम विभाग ने 19 फरवरी से मौसम को लेकर अपडेट जारी किया है। 19 से 21 फरवरी तक कई जिलों में बारिश बर्फबारी की संभावना जताई गई है। विभाग ने कई जिलों के लिए तापमान बढ़ने को लेकर येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  Setting Boundaries with Difficult People : (PDF, EPUB, eBooks)

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार प्रदेश में कई क्षेत्रों में तापमान में अत्यधिक वृद्धि की आशंका को लेकर मौसम विभाग ने आरेंज अलर्ट भी जारी किया है। हालांकि, आज शाम तक उत्तराखंड में पश्चिमी विक्षोभ दस्तक दे सकता है। जिसके चलते रविवार से हल्की वर्षा होने के आसार हैं। बताया जा रहा है कि उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ जिले में ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। अन्य इलाकों में मौसम साफ रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  जनसेवाओं का संगमः डीएम की अध्यक्षता में 17 दिसंबर को ग्राम क्वासी में आयोजित होगा बहुउद्देशीय शिविर

बताया जा रहा है कि अगले चार-पांच दिन उत्तराखंड के देहरादून, टिहरी, पौड़ी, अल्मोड़ा, नैनीताल, चंपावत, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर जनपदों में अधिकतम तापमान आठ से 10 डिग्री सेल्सियस तक सामान्य से अधिक बने रहने की आशंका है। जबकि, उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जनपदों में अधिकतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक सामान्य से अधिक पहुंच सकता है। जबकि 19 -20 फरवरी को बारिश के आसार भी बन रहे है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने दिया बार एसोसिएशन की विभिन्न समस्याओं के समाधान का आश्वासन
Latest News -
Continue Reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

VIDEO ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

उत्तराखंड

Testament mit Hund – (Deutsch)

उत्तराखंड

Public administration | [E-Book PDF]

Advertisement
To Top