उत्तराखंड
केदारनाथ में माइनस 15 डिग्री पहुंचा तापमान, पर्वतीय इलाकों में बर्फ़बारी की आशंका…
मौसम विभाग ने शुक्रवार से प्रदेश में मौसम के करवट बदलने का पूर्वानुमान जारी किया है। ऊंची चोटियों पर हिमपात और निचले क्षेत्रों में हल्की बौछार पड़ने के आसार हैं।
बद्रीनाथ धाम में हुई बर्फबारी के बाद से मास्टर प्लान के तहत चल रहे निर्माण का कार्य भी ठप पड़े हुए हैं। बुधवार को मौसम साफ रहने से ठंड से तो राहत मिली, लेकिन धाम परिसर में बर्फ की मोटी चादर बिछी होने के कारण काम शुरू नहीं हो पाया। उधर केदारनाथ में बर्फ़बारी हो रही है धाम में माइनस 15 डिग्री तापमान पहुँच गया है।
मौसम विज्ञान केंद्र के निर्देशक विक्रम सिंह के अनुसार आज प्रदेशभर में मौसम शुष्क बना रहेगा हालाँकि 27 और 28 दिसम्बर को प्रदेश के ऊपरी इलाकों में खासकर 2000 मीटर से ऊँचे इलाकों में बर्फ़बारी की संभवना जताई गई है जिससे पारे में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक की कमी आ सकती है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रिस्पना पुनर्जीवन अभियान को मिली रफ्तार, डीएम ने गठित कराई टास्कफोर्स; 7 दिन में मांगा एक्शन प्लान
सनातन संस्कृति त्याग और परमार्थ की प्रेरणा देती है : मुख्यमंत्री धामी
पीएम की प्रेरणा से 4 हजार किमी साइकिल चला चुके नवीन, नड्डा ने बढ़ाया हौसला..
शांतिकुंज पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा और मुख्यमंत्री धामी ने शैलदीदी का लिया आशीर्वाद
प्रकोष्ठों को जन-जन तक पहुंचानी होंगी सरकार की उपलब्धियां : मुख्यमंत्री धामी
