उत्तराखंड
गणतंत्र दिवस की परेड में उत्तराखंड की झांकी को मिला प्रथम स्थान, रचा इतिहास…
उत्तराखंड ने इतिहास रच दिया है। बताया जा रहा है कि गणतंत्र दिवस 2023 की परेड में उत्तराखंड की झांकी को पहली बार प्रथम स्थान मिला है। इस बार उत्तराखंड की झांकी मानसखंड पर आधारित थी। जब कर्तव्यपथ पर उत्तराखंड की झांकी निकली तो उसने सभी को आकर्षित किया। वोटिंग में प्रदेश की झांकी को पहला स्थान मिला है। सीएम धामी ने इस उपलब्धि पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उत्तराखंड की झांकी में कार्बेट नेशनल पार्क में विचरण करते हुए बारहसिंघा , घुरल, हिरन के अलावा अल्मोड़ा का जागेश्वर मंदिर दिखाया गया था। इसके साथ ही झांकी के मंदिर को ऐपण की बेलों से सजाया गया था और झांकी में कुमाऊं के पारंपरिक छोलिया नृत्य और बेडू पाको की धुन भी शामिल हुए। इस दौरान सूचना विभाग के निदेशक केएस चौहान के नेतृत्व में उत्तराखंड से 18 कलाकार झांकी में शामिल हुए थे।
वहीं इस मौके पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह उपलब्धि हम सभी के लिए गर्व का क्षण है और मानसखंड को स्कंद पुराण में बताया गया है। इसके साथ ही सीएम धामी ने ट्वीट कर लिखा- “गौरवशाली क्षण! गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर कर्तव्य पथ पर निकाली गई झांकियों में देवभूमि के वैभवशाली सांस्कृतिक गौरव को परिलक्षित करती ‘मानसखण्ड’ पर आधारित उत्तराखण्ड की झांकी को प्रथम स्थान प्राप्त होने पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई।”
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
प्रकोष्ठों को जन-जन तक पहुंचानी होंगी सरकार की उपलब्धियां : मुख्यमंत्री धामी
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के लिए खोला खजाना, एसएएसआई योजना के तहत 2355 करोड़ रुपये स्वीकृत
विरासत और विकास को साथ लेकर आगे बढ़ रहा उत्तराखंड, 40 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने की चारधाम यात्रा: मुख्यमंत्री धामी
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि…
दन्या में मुख्यमंत्री धामी ने विकास की खोली सौगातों की झोली, सात बड़ी घोषणाएं…
