उत्तराखंड
राज्य कर विभाग ने कई होटल रिसोर्ट पर छापेमारी, कई प्रतिष्ठानों से जुर्माना वसूला…
उत्तराखंड के कर विभाग से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि राज्य कर विभाग (जीएसटी) टीम ने कई होटल रिसोर्ट पर छापेमारी की है। ये छापेमारी नैनीताल जिले में जीएसटी जमा नहीं करने की शिकायत पर की गई है। टीम ने मौके पर कई प्रतिष्ठानों से जुर्माना वसूला है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार राज्य कर विभाग की टीम ने नैनीताल जिले के नैनीताल, भीमताल, सातताल, नौकुचियाताल, भवाली, धारी, मुक्तेश्वर क्षेत्र के होटल और रिसोर्ट के खिलाफ कार्रवाई की। यही नहीं टीम ने मौके पर कई प्रतिष्ठानों से ₹6 लाख का जुर्माना भी वसूला है।
बताया जा रहा है कि जिन होटलों और रिसोर्ट में छापेमारी की गई है। उनपर लगातार जीरो रिटर्न दाखिल करने की शिकायत मिल रही थी। इन शिकायतों पर एक्शन लेते हुए विभाग ने इस पर 27 होटल और रिसोर्ट में छापा मारकर दस्तावेज जब्त किए हैं। वहीं होटल, रिसोर्ट संचालक बीते सालों में कोरोना की वजह से व्यापार प्रभावित होने की दलील दी है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रेल परियोजनाओं में तेजी, एस्केप टनल को पैरेलल रोड बनाने की तैयारी…
मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…
हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
