Connect with us

आरोप: नगर पंचायत पुरोला के घपले के छींटे देहरादून में भी, अधिकारी को हटाया…

उत्तराखंड

आरोप: नगर पंचायत पुरोला के घपले के छींटे देहरादून में भी, अधिकारी को हटाया…

देहरादून। पुरोला नगर पंचायत में मुख्यमंत्री घोषणा के कार्यों को विलोपित किए जाने के बाद से नगर पंचायत अध्यक्ष सवालों के घेरे में हैं। उन पर लगातार भ्रष्टाचार और पद का दुरुपयोग कर हितलाभ के आरोप भी लग रहे हैं। हालांकि, नगर पंचायत अध्यक्ष सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर रहे हैं। लेकिन, पुरोला नगर पंचायत से जुड़े मामले में शहरी विकास विभाग के जिस अधिकारी का नाम सामने आया था। उस अधिकारी को शासन ने शहरी विकास निदेशालय से हटा दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  राज्य में नैचुरल गैस पर वैट की दर को 20 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत, कैबिनेट ने लिए महत्वपूर्ण निर्णय

हालांकि, संबंधित अनुभाग अधिकारी के साथ अन्यों के तबादले भी हुए हैं। लेकिन, अनुभाग अधिकारी विक्रम सिंह चौहान को हटाए जाने के पीछे पुरोला नगर पंचायत भ्रष्टाचार मामले में उन पर आरोपों को कारण माना जा रहा है। दरअसल, भाजपा सभासदों ने अनुभाग अधिकारी विक्रम चौहान पर भी मिलीभगत का आरोप लगाया है।

यह भी पढ़ें 👉  The BFG - Free Epub

इससे एक बात तो साफ है कि नगर पंचायत पुरोला में हुई गड़बड़ी को लेकर सरकार गंभीर है। सीएम धामी ने इस मामले में खुद एक्शन लेने के निर्देश दिए थे। साथ ही शहरी विकास मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल ने भी जिलाधिकारी को मामले की जांच के निर्देश दिए थे।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने बस दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया

सीएम धामी के एक्शन के बाद से नगर पांचयत पुरोला में भ्रष्टाचार के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। भाजपा सभासदों की ओर से पूर्व में की गई जांचों पर भी बड़ा एक्शन हो सकता है। उसमें अतिक्रमण से लेकर अनुबंध पर वाहनों को रखने के मामले भी हैं।

Latest News -
Continue Reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

VIDEO ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

उत्तराखंड

Testament mit Hund – (Deutsch)

उत्तराखंड

Public administration | [E-Book PDF]

Advertisement
To Top