उत्तराखंड
गुरुद्वारा श्री गुरु नानक निवास के निशान साहिब के नए चोले की हुई सेवा
Dehradun. श्री गुरु नानक देव जी महाराज के 553 वें पावन प्रकाश पर्व को समर्पित कथा कीर्तन समागम के अवसर पर गुरुद्वारा साहिब के निशान साहिब के नए चोले की सेवा की गई ।
प्रात: नितनेम के पश्चात हजूरी रागी भाई गुरदियाल सिंह ने शब्द ” सब ते बढ़ा सतगुर नानक जिन कल राखी मेरी ” एवं भाई रविंदर सिंह ने शब्द “सतगुर नानक प्रगटिया मिटी धुंद जग चानन होया ” का गायन कर संगत को निहाल किया।
गुरुद्वारा साहिब के हेड ग्रंथी ज्ञानी शमशेर सिंह ने कहा कि श्री गुरु नानक देव जी जगत गुरु है। उन्होंने ने आपने जीवन मे धर्म के नाम पर पाखंड करने वाले इंसानों को पाखंड करने से रोका, बुरे लोगों के पास आप चल कर गये और अपनी संगत के साथ उनको सच्चे सुच्चे इन्सान बनाया, जात पात के भेदभाव को खत्म किया एवं कीरत करो, नाम जपो, बंड छको का संदेश दिया।
कार्यक्रम के पश्चात संगत ने लंगर प्रसाद छका। इस अवसर पर गुरबक्श सिंह राजन, प्रधान, गुलज़ार सिंह, महासचिव, चरणजीत सिंह, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष मनजीत सिंह, सतनाम सिंह, देवेंदर सिंह भशीन आदि उपस्थित रहे।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रेल परियोजनाओं में तेजी, एस्केप टनल को पैरेलल रोड बनाने की तैयारी…
मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…
हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
