उत्तराखंड
कर्मचारी मृतक सेवा नियमावली के संशोधित प्रस्ताव पर लगी मुहर, ये हुआ संशोधन…
Uttarakhand News: धामी सरकार ने आज कई बड़े फैसले लिए है। इसके तहत विधवा पुत्रवधू को बड़ी राहत दी गई है। बताया जा रहा है कि कैबिनेट बैठक मुख्य रूप से कर्मचारी मृतक सेवा नियमावली के संशोधित प्रस्ताव पर मंत्रिमंडल ने मुहर लगा दी है। जिसके बाद अब विधवा पुत्रवधू मृतक आश्रित में शामिल किया गया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार गैरसैंण में विधानसभा बजट सत्र के दौरान सरकार की दूसरी कैबिनेट की बैठक संपन्न हुई बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए है। आज सात अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी है। जिसमें एक कर्मचारी मृतक सेवा संशोधित नियमावली भी है। जिसके बाद अब मृतक आश्रितों को मिलने वाली सुविधाएं अब विधवा पुत्रवधू को भी मिल सकेगी।
वहीं निजी वन अधिनियम में अब वित्तीय दंड का प्रावधान होगा। बताया जा रहा है कि इस अधिनियम के तहत अब फारेस्ट में पेड़ काटने पर अब जेल नहीं होगी बल्कि दुगना जुर्माना भरना पड़ेगा। इस कैबिनेट बैठक में सरकार के सभी मंत्री मौजूद रहे।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रेल परियोजनाओं में तेजी, एस्केप टनल को पैरेलल रोड बनाने की तैयारी…
मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…
हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
