उत्तराखंड
सचिवालय रक्षक भर्ती की शारीरिक मापजोख परीक्षा का शेड्यूल जारी…
उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग से युवाओं के लिए बड़ा अपडेट आ रहा है। आयोग ने सचिवालय रक्षक भर्ती की शारीरिक मापजोख परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। आयोग ने इसके लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। आइए जानते है किन नियमों का पालन करना है जरूरी…
इस दिन होगा टेस्ट
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सचिवालय रक्षक भर्ती के लिए लिखित परीक्षा के बाद अब चयनितों के लिए शारीरिक मापजोख व अभिलेख सत्यापन की तिथि 13 जून तय की गई है। बताया जा रहा है कि आयोग की वेबसाइट पर संवादन संख्या 79 में निर्धारित प्रारूप व अभिलेख सत्यापन के बारे में पूरी जानकारी उपलब्ध है। सभी अभ्यर्थियों को अनिवार्य तौर पर पहुंचना होगा। इसमें कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। हालांकि बताया जा रहा है कि अगर कोई गंभीर कारण हो तो निर्धारित तिथि से आगामी सात दिन की अवधि में अभिलेख सत्यापन के लिए अनुपस्थिति साक्ष्य के साथ पहुंचना होगा।
ये दस्तावेज है जरूरी
बताया जा रहा है कि रिजल्ट में क्रमांक 1 से 66 तक के चयनितों को आयोग के रायपुर स्थित कार्यालय में 13 जून को सुबह 9:30 बजे शारीरिक नाप-जोख परीक्षण व अभिलेख सत्यापन के लिए पहुंचना होगा। वहीं इसके साथ ही अभ्यर्थियों को अपने सभी मूल प्रमाणपत्र लाने होंगे। उनकी दो-दो स्वप्रमाणित प्रतियां और छह पासपोर्ट साइज फौटो भी लानी होंगी। आयोग परिसर में कैमरा, मोबाइल व अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रिस्पना पुनर्जीवन अभियान को मिली रफ्तार, डीएम ने गठित कराई टास्कफोर्स; 7 दिन में मांगा एक्शन प्लान
सनातन संस्कृति त्याग और परमार्थ की प्रेरणा देती है : मुख्यमंत्री धामी
पीएम की प्रेरणा से 4 हजार किमी साइकिल चला चुके नवीन, नड्डा ने बढ़ाया हौसला..
शांतिकुंज पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा और मुख्यमंत्री धामी ने शैलदीदी का लिया आशीर्वाद
प्रकोष्ठों को जन-जन तक पहुंचानी होंगी सरकार की उपलब्धियां : मुख्यमंत्री धामी
