Connect with us

दादी के साथ आंगन में बैठी मासूम को उठा ले गया गुलदार, पूरे क्षेत्र में दहशत…

उत्तराखंड

दादी के साथ आंगन में बैठी मासूम को उठा ले गया गुलदार, पूरे क्षेत्र में दहशत…

बागेश्वर: उत्तराखंड में बागेश्वर जिले के थाना-कांडा क्षेत्र धरमघर रेंज अंतर्गत सानी उडियार के पास औलानी गांव में 3 साल की बच्ची को गुलदार ने अपना निवाला बनाया है। डीडीआर से मिली जानकारी के अनुसार तीन वर्षीय योगिता उप्रेती गुरूवार देर शाम दादी के साथ आंगन में खेल रही थी। तभी झाड़ियों के बीच छुपा गुलदार मासूम को उठाकर ले गया। बच्ची को ले जाते देख परिजनों ने शोर मचाया। लेकिन तब तक गुलदार योगिता को घर से बहुत दूर ले जा चुका था। ग्रामीणों ने वन विभाग एवं पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर टीम पहुंची।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में इंफ्रास्ट्रक्चर को नई दिशा, सीएम धामी ने PWD का 5 वर्षीय मास्टर प्लान किया जारी…

घटना के बाद पूरे क्षेत्र ने दहशत फैल गई। ग्रामीणों में गुलदार को लेकर आक्रोश है। जानकारी के अनुसार, फॉरेस्ट विभाग की टीम व पुलिस थाना कांडा की टीम मौके पर पहुंची है, बच्ची की बॉडी बरामद हो गयी है। फॉरेस्ट विभाग द्वारा प्रकरण में आगे की कार्यवाही की जा रहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  जन-जन की सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम में मुख्यमंत्री धामी ने गिनाईं केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियां
Latest News -
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

VIDEO ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
To Top