उत्तराखंड
चंडी घाट पुल के पास खाई में जा गिरी रोडवेज बस, मासूम सहित दो की मौत, कई घायल…
उत्तराखंड में हादसे थम नहीं रहे है। बुधवार का दिन हादसों का दिन साबित हो रहा है। बड़े हादसे की खबर धर्मनगरी हरिद्वार से आ रही है। यहां निर्जला एकादशी के दिन सुबह-सुबह यात्रियों से भरी रोडवेज बस चंडी घाट पुल के पास खाई में जा गिरी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार आज बुधवार को हरिद्वार नजीबाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर चंडी चौकी के समीप उत्तर प्रदेश की बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बताया जा रहा है कि रोडवेज बस रूपेडिहा (उत्तर प्रदेश) से हरिद्वार की ओर आ रही थी और चंडी घाट पुल के पास बस खाई में गिर गई। बस में करीब 40 यात्री सवार बताए जा रहे हैं। बस के पलटने के बाद घायलों को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में बस के कंडक्टर और एक बच्ची की मौत हो गई। घायलों का उपचार हरिद्वार के जिला हॉस्पिटल में चल रहा है।
बताया जा रहा है कि बस में अधिकांश नेपाली मूल की सवारियां थी। इसी के साथ दो घायलों को हायर सेंटर रेफर भी किया गया है। बस में 40 से ज्यादा लोग सवार थे। इसमें से चार लोगों को हेड इंजरी के चलते उनको एम्स रेफर कर दिया गया है। वहीं पांच लोगों को फ़्रैक्चर आया है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रेल परियोजनाओं में तेजी, एस्केप टनल को पैरेलल रोड बनाने की तैयारी…
मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…
हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
