उत्तराखंड
उत्तराखंड: पीसीएस अधिकारियों का प्रमोशन, राज्यपाल ने दी स्वीकृति…
उत्तराखंड से बड़ी खबर आ रही है। शासन ने 26 पीसीएस अधिकारियों का प्रमोशन कर दिया है। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड सिविल सेवा चयन श्रेणी के वेतनमान 7600 ग्रेड पे में पदोन्नति किए जाने पर राज्यपाल ने स्वीकृति प्रदान की है। जिसके आदेश जारी किए गए हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कई पीसीएस अफसरों को आईएएस के रूप में पदोन्नति दी गई थी। इसके बाद बाकी अफसरों को भी पदोन्नति का इंतजार था। लिहाजा शासन ने इस इंतजार को खत्म करते हुए चयन श्रेणी वेतनमान लेवल 12 में पदोन्नत करने से जुड़ा आदेश जारी किया है।
बताया जा रहा है कि यह प्रमोशन उत्तराखंड सिविल सेवा कर्मचारी शाखा के श्रेणी वेतनमान ग्रेड पे 6600 में कार्यरत अधिकारियों को किया गया है। पदोन्नत सूची में पदोन्नत अफसरों के साथ प्रमोटी पीसीएस अधिकारी को भी शामिल किया गया है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रेल परियोजनाओं में तेजी, एस्केप टनल को पैरेलल रोड बनाने की तैयारी…
मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…
हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
