उत्तराखंड
चारधाम यात्रा पर आपदा की मार, जगह-जगह से आ रही भूस्खलन की खबरें…

उत्तरकाशीः चारधाम यात्रा पर मौसम आफत बनकर बरस रहा है। यमुनोत्री हाईवे पर बारिश के कारण भूस्खलन हुआ है। भूस्खलन के चलते सड़क धंस गई है। जिससे हजारों की संख्या में यात्री फंस गए है। बताया जा रहा है कि भूस्खलन यमुनोत्री धाम से 25 किमी पहले रानाचट्टी के पास यमुनोत्री हाईवे के पास हुआ है। इसकी वजह से यहां से केवल छोटे वाहन ही निकल पा रहे हैं, बड़े वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है। दोनों ओर करीब चार हजार से ज्यादा लोग फंस गए है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार रानाचट्टी के पास अचानक बुधवार शाम को हल्की बारिश के बीच शाम छह बजे यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग के निचले हिस्से में भूस्खलन हुआ। इसके कारण हाईवे का करीब 15 मीटर लंबा और तीन मीटर चौड़ा हिस्सा धंस गया। सड़क का आधे से अधिक हिस्सा धंस जाने के कारण यात्रियों की बड़ी बसों का निकलना मुश्किल हो गया। कल तक यात्रियों के छोटे वाहन ही किसी तरह निकल पा रहे थे। आज छोटे वाहनों का निकलना भी बंद हो गया है। हाईवे गुरुवार को 20 घंटे बाद भी नहीं खोला जा सका है। मार्ग में 4 हजार से ज्यादा यात्री फंसे हैं।
बताया जा रहा है कि सड़क के धंसने की वजह से लंबा जाम लगा हुआ है। उन्होंने बताया कि राणाचट्टी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण बड़कोट खंड की टीम हाईवे सुचारु करने में जुटी हुई है। पहाड़ी को काटकर सड़क को चौड़ा किया जाना है। लेकिन सड़क के ऊपरी तरफ चट्टान होने के कारण इसमें अभी समय लगेगा, इसलिए बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए गुरुवार शाम तक रास्ता तैयार होने की संभावना है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रेल परियोजनाओं में तेजी, एस्केप टनल को पैरेलल रोड बनाने की तैयारी…
मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…
हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
