उत्तराखंड
उत्तराखंड में मौसम का बदलेगा मिजाज, जानें विभाग का पूर्वानुमान…
उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक जहां मौसम का मिजाज शुष्क बना हुआ है। वहीं मौसम विभाग ने अगले 8 दिसंबर तक मौसम राज्य में शुष्क रहने का पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार राज्य में मौसम बदलने वाला है। दिसंबर के दूसरे सप्ताह में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे बारिश के साथ ही पहाड़ों में हिमपात की संभावना है।
बताया जा रहा है कि मौसम विभाग ने अगले 8 दिसंबर तक मौसम राज्य में शुष्क रहने का पूर्वानुमान जारी किया है। मौसम विभाग की माने तो पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ों की तरफ बढ़ गया है जिससे जम्मू कश्मीर, लद्दाख व अन्य पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी होने लगी है। उत्तराखंड में भी दिसंबर के दूसरे सप्ताह में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे बारिश के साथ ही राज्य के पहाड़ी जिलों में हिमपात की संभावना है।
गौरतलब है कि राज्य में अभी सुबह से ही धूप खिल रही है। ऐसे में दिन के समय सर्दी से राहत है। वहीं सुबह और शाम लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है। वहीं, बदरीनाथ धाम में भी इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है। रात के समय यहां तापमान शून्य से नीचे पहुंच रहा है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रेल परियोजनाओं में तेजी, एस्केप टनल को पैरेलल रोड बनाने की तैयारी…
मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…
हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
