उत्तराखंड
ब्रेकिंग: पहाड़ में ड्रग्स का मास्टरमाइंड, पुलिस के कब्ज़े में,ईनाम भी है घोषित,,
पंतनगर: उत्तराखण्ड में नशे के कारोबार से जुड़े यूपी के युवक को पुलिस ने पंतनगर से गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। पिथौरागढ़ के अस्कोट थाने में अभियोग पंजीकृत होने के बाद वह फरवरी से फरार चल रहा था। गैंगस्टर एक्ट में फरार आरोपी पर पांच हजार का इनाम भी घोषित था।
एसटीएफ के इंस्पेक्टर एमपी सिंह के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा सोमवार को एसटीएफ और अस्कोट थाने की पुलिस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए उधमसिंहनगर जनपद में पंतनगर थाना क्षेत्र से आरोपी मोहम्मद शोएब (27) उर्फ मलिक पुत्र शरीफ अहमद निवासी मोहल्ला नूरी नगर बहेड़ी जिला बरेली (यूपी) को गिरफ्तार कर लिया।
एसटीएफ ने उसे न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रेल परियोजनाओं में तेजी, एस्केप टनल को पैरेलल रोड बनाने की तैयारी…
मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…
हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
