उत्तराखंड
दुःखद: महिला पर झपटा भालू,बचाने वाला व्यक्ति खुद हो गया मौत का शिकार,,
गढ़वाल। उत्तरकाशी में भालू ने एक महिला पर प्राणघातक हमला किया, लेकिन उसकी जान बच गई। वहीं महिला को बचाने आये व्यक्ति को भालू ने बुरी तरह से चीड़ – फाड़ कर मौत के घाट उतार दिया।
आशंका जताई जा रही है कि भालू मधुमक्खी के छत्ते में शहद लेने आया था, लेकिन इंसानों को देखकर हमलावर हो गया। मिली जानकारी के अनुसार यह दर्दनाक हादसा जनपद के भटवाड़ी ब्लॉक स्थित गणेशपुर गांव में हुआ है। बताया जा रहा है कि गांव से करीब 2.5 किमी दूर वनक्षेत्र में स्थित एक गोशाला में पशुओं की देखभाल हेतु हरदेई देवी (55 वर्ष) रहा करती है ।
गोशाला के बाहर ही मधुमक्खी पालन के लिए एक बॉक्स भी लगाया गया था। भालू वहां शहद खाने आया। इस बीच अचानक हरदेई देवी उसके सामने आ गई। जिसके बाद ने उस पर हमला कर दिया। महिला द्वारा शोर मचाने पर पड़ोस में रह रहे शमशेर सिंह ( 61 वर्ष) उसे बचाने के लिए आ गए। तभी भालू ने शमशेर पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रेल परियोजनाओं में तेजी, एस्केप टनल को पैरेलल रोड बनाने की तैयारी…
मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…
हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
