Connect with us

नैनीताल से हाईकोर्ट शिफ्ट किए जानें पर घमासान शुरू, यूकेडी ने की ये मांग…

उत्तराखंड

नैनीताल से हाईकोर्ट शिफ्ट किए जानें पर घमासान शुरू, यूकेडी ने की ये मांग…

देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल ने नैनीताल से हाईकोर्ट को शिफ्ट किए जाने के फैसले का विरोध किया है। उत्तराखंड क्रांति दल के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने कहा कि नैनीताल से हाईकोर्ट शिफ्ट किया जाना पहाड़ विरोधी मानसिकता का प्रतीक है।

श्री ऐरी ने मीडिया को जारी एक बयान में कहा कि नैनीताल से हाईकोर्ट शिफ्ट करने वाली मानसिकता वही है जो राजधानी को गैरसैंण शिफ्ट किए जाने का विरोध करती है। उन्होंने कहा कि राजधानी के मसले को देहरादून बनाम गैरसैंण करके सरकार ने उलझाया है। इसी मानसिकता के तहत हाईकोर्ट को नैनीताल से हल्द्वानी शिफ्ट करने की बात हो रही है।

यह भी पढ़ें 👉  Setting Boundaries with Difficult People : (PDF, EPUB, eBooks)

काशी सिंह ऐरी ने अपने बयान में कहा कि यह समझ से परे है कि हाईकोर्ट के नैनीताल में होने से किस को नुकसान हो रहा था  ! काशी सिंह ऐरी ने कहा कि यदि किसी भी तरह की कोई परेशानी नैनीताल में हाईकोर्ट के होने से है तो सरकार को चाहिए कि गैरसैंण में राजधानी घोषित करें और हाईकोर्ट को भी गैरसैंण में शिफ्ट कर दे।

यह भी पढ़ें 👉  El eneagrama: guía fácil y divertida | (PDF, EPUB)

उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट को गैरसैंण शिफ्ट करना ही सही कदम हो सकता है, और इसी को लेकर पार्टी आगे की लड़ाई लड़ेगी।

Latest News -
Continue Reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

VIDEO ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

उत्तराखंड

Testament mit Hund – (Deutsch)

उत्तराखंड

Public administration | [E-Book PDF]

Advertisement
To Top