Connect with us

एवरेस्ट पर फहराया तिरंगा, राष्ट्रगान गाकर उत्तराखंड के वीर सपूत ने मनाया अमृत महोत्सव…

उत्तराखंड

एवरेस्ट पर फहराया तिरंगा, राष्ट्रगान गाकर उत्तराखंड के वीर सपूत ने मनाया अमृत महोत्सव…

Amrit Mahotsav: देशभर में जहां आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। वहीं उत्तराखंड के लाल ने अनोखे अंदाज में आजादी का जश्न मनाया है। विंग कमांडर विक्रांत उनियाल ने आजादी के अमृत महोत्सव पर विश्व की सबसे ऊंची चोटी ‘एवरेस्ट’ पर पहुंचकर तिरंगा और भारतीय वायुसेना का ध्वज फहराया है। इतना ही नहीं, उन्होंने यहां राष्ट्रगान भी गाया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने दिया विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 11.80 करोड़ की धनराशि का अनुमोदन

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार देहरादून के गुजराड़ा मानसिंह, सहस्रधारा रोड निवासी विंग कमांडर विक्रांत उनियाल ने 21 मई को पहली बार में ही माउंट एवरेस्ट फतह कर न केवल भारत बल्कि उत्तराखंड का भी मान बढ़ाया था। आजादी के अमृत महोत्सव पर विश्व की सबसे ऊंची चोटी पर राष्ट्रगान गाने वाले वह पहले शख्स हैं। उनका वीडियो आज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उपनल कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री से भेंट कर ‘समान कार्य–समान वेतन’ पर कैबिनेट के ऐतिहासिक निर्णय के लिए व्यक्त किया आभार

बताया जा रहा है कि विंग कमांडर विक्रांत उनियाल ने आजादी के अमृत महोत्सव पर विश्व की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट में राष्ट्रध्वज व भारतीय वायुसेना का ध्वज फहराकर बिना मास्क के राष्ट्रगान भी गाया और अपने इस मिशन को गुमनाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को समर्पित किया। यह देशभक्ति की भावना थी “हर काम देश के नाम” जिसे उन्होंने सबसे असाधारण तरीके से व्यक्त किया। देश के लिए कुछ करने का जज्बा इतना प्रबल था कि इस अभियान का पूरा खर्च भी खुद ही वहन किया।

यह भी पढ़ें 👉  Paris La Nuit | [E-Book, PDF]

 

Latest News -
Continue Reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

VIDEO ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

उत्तराखंड

Testament mit Hund – (Deutsch)

उत्तराखंड

Public administration | [E-Book PDF]

Advertisement
To Top