उत्तराखंड
प्रदेश में सरकार ने युवाओं को दी राहत, कॉलेजों में दाखिले की अंतिम तिथि 26 अगस्त तक बढ़ी…
Uttarakhand News: प्रदेश में सरकार ने युवाओं को राहत दी है। समर्थ पोर्टल या सीयूईटी की वजह से दाखिला न ले पाने वाले छात्रों के लिए अंतिम तिथि बढ़ा दी है। आपदा की वजह से उच्च शिक्षा निदेशालय ने राज्य विश्वविद्यालयों व उनके संबद्ध कॉलेजों में दाखिले की अंतिम तिथि 26 अगस्त तक बढ़ा दी है। जिसके आदेश जारी किए गए है।
बताया जा रहा है कि जारी आदेश में लिखा है कि समर्थ पोर्टल के माध्यम से दाखिला न ले पाने वाले छात्र अब अपने पसंदीदा कॉलेज में ऑफलाइन दाखिला ले सकते हैं। जो छात्र आपदा या अन्य वजह से दाखिलों से वंचित रह गए हैं, वे 26 अगस्त तक छात्र दाखिला ले सकते हैं। इनकी पूरी दाखिला प्रक्रिया कॉलेज के स्तर से मेरिट आदि के माध्यम से होगी। कॉलेज में ही पंजीकरण होगा।
बताया जा रहा है कि राज्य सरकार ने इस साल अल्मोड़ा विवि, कुमाऊं विवि व श्रीदेव सुमन विवि और इनके संबद्ध कॉलेजों में समर्थ पोर्टल के माध्यम से दाखिले किए। इसके तहत करीब 90 हजार छात्रों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराए गए है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
मुख्यमंत्री धामी ने किया ‘सेवा विधि’ पुस्तक का विमोचन…
एकल महिला स्वरोजगार योजना में 212 महिलाओं को पहली, 276 को दूसरी किस्त जारी…
अंतरराष्ट्रीय पदक विजेता महिला मुक्केबाजों का सीएम धामी ने किया सम्मान
9 दिवंगत पत्रकारों के आश्रितों को 5-5 लाख सहायता, 3 वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मान पेंशन की संस्तुति
कनखल में शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से मिले मुख्यमंत्री धामी
