Connect with us

धामी सरकार की सौगात, इन कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी…

उत्तराखंड

धामी सरकार की सौगात, इन कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी…

Uttarakhand News: उत्तराखंड में धामी सरकार ने कर्मियों को दिया बड़ा तोहफा दिया है। सीएम ने कॉर्पोरेशन और स्थानीय निकायों के कर्मचारियों को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushakr Singh Dhami) का मंहगाई भत्ते में बढ़ोतरी की है। सीएम धामी ने प्रदेश में निगमों और स्थानीय निकायों के कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। जिससे हजारों कर्मियों को लाभ मिलने वाला है।

यह भी पढ़ें 👉  जनदर्शन में दिखी संवेदनशील प्रशासन की मिसाल, 239 शिकायतों का हुआ त्वरित निस्तारण…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार  प्रदेश के सार्वजनिक निगमों, उपक्रमों, निकायों के सातवां, छठा और पांचवां वेतनमान ले रहे कार्मिकों व पेंशनर के महंगाई भत्ते में तीन प्रतिशत की वृद्धि की गई है। सातवां वेतनमान ले रहे कार्मिकों को अब 34 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता एक जनवरी, 2022 से अनुमन्य किया गया है। सार्वजनिक उपक्रमों व निगमों के सभी प्रबंध निदेशकों के लिए इस संबंध में आदेश जारी किए। बढ़े हुए महंगाई भत्ते का भुगतान 1 जनवरी 2022 से किया जाएगा। बढ़ती महंगाई के बीच प्रदेश सरकार के इस फैसले से कर्मचारियों को काफी राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  15वें वित्त आयोग से चम्पावत को ₹11.50 करोड़ की सौगात, पंचायतों के विकास को मिलेगी नई गति…

बताया जा रहा है कि आदेश में प्रत्येक सार्वजनिक निगम व उपक्रमों को उनके बोर्ड से प्रस्ताव पारित कर व वित्तीय स्थिति का आकलन कर महंगाई भत्ता देने को कहा गया है। सातवां वेतनमान ले रहे कार्मिकों को तीन प्रतिशत की वृद्धि के बाद अब 34 प्रतिशत महंगाई भत्ता प्रतिमाह मिलेगा। सरकार के इस फैसले से कॉर्पोरेशन और स्थानीय निकायों के कर्मचारियों को फायदा मिलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरा…
Latest News -
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

VIDEO ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
To Top