उत्तराखंड
टिहरी में एक्शन मोड में वन विभाग, इस आश्रम को किया ध्वस्त…
टिहरी। मुनिकिरेती वन विभाग इन दिनों एक्शन मोड में है। विभाग की भूमि पर जहां जंहा कब्जा दिखा, अब वहां दिखेगी विभाग की टीम और ध्वस्त होंगे कब्जे। इसकी कार्रवाई शुरू हो गई है, दरअसल पिछले काफी समय से विभाग को लगातार शिवपुरी रेंज एवं अन्य स्थानों पर विभागीय जमीन पर कब्जा ज़माने की सूचनाएँ प्राप्त हो रही थी, विभाग द्वारा लगातार कब्जाधारियों को चेतावनी भी दी जा रही थी।
लेकिन बुलंद हौसले रखने वाले कब्ज़ाधारी मनमानी करने से गुरेज नहीं कर रहे थे। बुधवार को टीम ने एक्शन लिया और शिवपुरी रेंज की टीम द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत ओशो आश्रम लीज संख्या 52 के अन्तर्गत हो रहे अवैध निर्माण पर त्वरित कार्यवाही करते हुए अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया।
रेंजर विवेक जोशी ने बताया कि विभागीय भूमि पर अतिक्रमण करने वालों को बख्शा नहीं जायेगा। इस दौरान टीम लीडर विजेंद्र मैठाणी वन दरोगा देव सिंह एवं वन महिला वन आरक्षियों सहित 10 कर्मचारी शामिल रहे।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रेल परियोजनाओं में तेजी, एस्केप टनल को पैरेलल रोड बनाने की तैयारी…
मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…
हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
