उत्तराखंड
रेलवे फाटक के पास मिला युवक का शव, दून करने आया था काम…
देहरादून से सटे डोईवाला से बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि डोईवाला के तेलीवाला रेलवे फाटक के पास टिहरी के युवक की लाश मिली है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार डोईवाला में स्थानीय लोगों ने पुलिस को तेलीवाला रेलवे फाटक के पास एक युवक का शव मिलने की सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। जांच में युवक की पहचान अनिल (उम्र 29 वर्ष) टिहरी के लंबगांव निवासी के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर स्थित टावर पर काम करता था। और अठुरवाला में अकेले रह रहा था।
वहीं, पुलिस ने परिजनों को भी सूचित कर दिया है। वहीं, पुलिस ने परिजनों को भी सूचित कर दिया है। शव को हिमालयन अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। कोतवाल राजेश शाह ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रेल परियोजनाओं में तेजी, एस्केप टनल को पैरेलल रोड बनाने की तैयारी…
मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…
हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
