उत्तराखंड
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होने की तिथि घोषित, यह है शुभ मुहूर्त…
गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होने की तिथि घोषित की गई है। गंगोत्री धाम के कपाट दो नवंबर को शीतकाल के लिए बंद हो जाएंगे। अन्नकूट पर्व के अभिजीत मुहूर्त पर दोपहर 1214 बजे धाम के पट बंद होने के बाद मां गंगा के दर्शन, उनके शीतकालीन प्रवास मुखबा गांव में होंगे।
वहीं भैया दूज के पावन पर्व पर 3 नवंबर को अभिजित मुहूर्त में 12 बजकर 5 मिनट पर मकर लग्न अनुराधा नक्षत्र एवं सौभाग्य योग में मां यमुना जी के कपाट शीतकाल के लिए बंद दिये जाएंगे। इसके बाद देश विदेश से आने वाले श्रद्धालु मां यमुना के दर्शन उनके शीतकालीन प्रवास खुशीमठ में कर सकेंगे तथा 6 महीने बाद अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर मां यमुना के कपाट ग्रीष्मकल के लिए पुनः खोल दिए जाएंगे बता दें कि इसी दिन केदारनाथ मंदिर के कपाट भी बंद होंगे।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
हीट वेव अलर्ट देहरादून में प्रशासन अलर्ट, DEOC 24×7 सक्रिय…
नवनियुक्त कार्मिकों को मुख्यमंत्री का संदेश: ईमानदारी और सेवा भाव से निभाएं दायित्व…
एचडीएफसी बैंक की 4 अत्याधुनिक एम्बुलेंस को मुख्यमंत्री धामी ने दिखाई हरी झंडी, दूरस्थ क्षेत्रों में मिलेगी राहत…
मुख्यमंत्री धामी से विभिन्न क्षेत्रों के विधायकों की मुलाकात, क्षेत्रीय विकास पर हुई चर्चा…
एमडीडीए कॉलोनी चंदर रोड की समस्याओं को लेकर पूर्व मंत्री ने दिया ज्ञापन…
