उत्तराखंड
हाईटेंशन लाईन की चपेट में आए दो जुड़वा भाई, एक की हालत नाजुक…

देहरादूनः उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से दर्दनाक हादसे की खबर आ रही है। यहां बसंत विहार थाना क्षेत्र में दो सगे भाई हाईटेंशन लाईन की चपेट में आ गए। बताया जा रहा है कि बनियावाला जुड़वा भाई अपने छत पर नहा रहे थे। तभी बगल से गुजरने वाली हाईटेंशन तार की चपेट में आने से दोनों झुलस गए। आनन फानन में दोनों को कोरोनेशन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद से परिवार के लोग सकते में हैं।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बनियावाला निवासी 7 साल के गोलू और सुमित छत पर नहा रहे थे। उसी दौरान दौनों पास से गई 135 केवी की हाईटेंशन तार की चपेट में आ गए। जिसमें दोनों बुरी तरह से झुलस गए। जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। परिजनों ने आनन फानन में पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों भाइयों को कोरोनेशन अस्पताल भिजवाया। जहां दोनों का उपचार चल रहा है।
बताया जा रहा है कि कल बच्चों का जन्मदिन है। घर में जन्मदिन की तैयारियां चल रही थी। इस बीच ये हादसा हो गया। एक बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है। कोरोनेशन अस्पताल में डॉक्टर बच्चों की जिंदगी बचाने में जुटे हैं। हादसे के बाद से परिवार सकते में है। अपने बच्चों को इस हाल में देख मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है।

लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रेल परियोजनाओं में तेजी, एस्केप टनल को पैरेलल रोड बनाने की तैयारी…
मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…
हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
