उत्तराखंड
केंद्र सरकार ने दी बड़ी सौगात, अगले एक साल तक मिलेगा मुफ्त राशन…
Free Ration Scheme: मोदी सरकार ने देशवासियों को बड़ी सौगात दी है। मोदी कैबिनेट ने मुफ्त राशन योजना को लेकर बड़ा ऐलान किया है। जिससे 81.35 करोड़ लोगों को नए साल का तोहफा मिल गया है। बताया जा रहा है कि नए साल पर केंद्र सरकार ने खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत मिलने वाले सस्ते अनाज को भी प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना में जोड़ दिया है इसके बाद अब सस्ती दर पर मिलने वाला राशन भी पूरी तरह मुफ्त मिलेगा।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार अभी तक NFSA के तहत प्रति व्यक्ति प्रति माह 5 किलो खाद्यान्न 2-3 रुपये प्रति किलो की दर से मुहैया कराया जा रहा था। अंत्योदय अन्न योजना (AAY) के तहत परिवारों को प्रति माह 35 किलो खाद्यान्न मिलता है। NFSA के तहत गरीबों को तीन रुपये प्रति किलो चावल और NFSA के तहत दो रुपये प्रति किलो गेहूं दिया जाता है। अब यह सब लाभुकों को 31 दिसंबर 2023 तक फ्री (Free Ration) दिया जाएगा।
बताया जा रहा है कि खाद्यान्न, जो अप्रैल 2020 से प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (PM Garib Kalyan Anna Yojana) के तहत प्रदान किया जा रहा था, उसे भी NFSA कोटा के तहत शामिल किया जाएगा। इस प्रकार PMGKAY को दिसंबर 2022 से आगे नहीं बढ़ाया जाएगा।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
प्रकोष्ठों को जन-जन तक पहुंचानी होंगी सरकार की उपलब्धियां : मुख्यमंत्री धामी
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के लिए खोला खजाना, एसएएसआई योजना के तहत 2355 करोड़ रुपये स्वीकृत
विरासत और विकास को साथ लेकर आगे बढ़ रहा उत्तराखंड, 40 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने की चारधाम यात्रा: मुख्यमंत्री धामी
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि…
दन्या में मुख्यमंत्री धामी ने विकास की खोली सौगातों की झोली, सात बड़ी घोषणाएं…
