उत्तराखंड
कलेक्ट्रेट एवं कोरोनेशन परिसर में निर्माणाधीन कैंटीन, अंतिम चरण में शीघ्र की जाएगी जनमानस को समर्पित
देहरादून: डीएम सविन बंसल के निर्देशन में जिला प्रशासन निंरतर आगे बढ रहा है। हिलांस आउटलेट के माध्मय से महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराकर आत्मनिर्भर बनाने तथा राज्य की महिला समूहों के उत्पादों को विपणन की सुविधा, मरीजों एवं तीमारदारों को अस्पताल तथा जन सामान्य को पयर्टन एवं सार्वजनिक में कैंटीन की सुविधा देने के कैन्टीन आधुनिक आउटलेट निर्माण आदि कार्य गतिमान है। जिनकी जिलाधिकारी द्वारा मॉनिटिरिंग की जा रही है।
जनपद में स्वयं सहायता समूहों का आजीविका बढाने तथा राज्य के स्थानीय उत्पादों को विपणन हेतु प्लेटफार्म उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी सविन बसंल के निर्देशन में आधुनिक आउटलेट/कैफे/रेस्टोरेंट खोले जाने की योजना के अन्तर्गत शुरूआती चरण में 04 स्थानों कचहरी परिसर, सुद्धोवाला (पंचायतघर के निकट), कोरोनेशन हास्पिटल, गुच्चुपानी में जल्द ही आधुनिक आउटलेट/कैफे/रेस्टोरेंट, खोंले जा रहे हैं। इन आउटलेट के खुलने से जहां जनमानस को जहां पौष्टिक भोजन एवं आर्गेनिक उत्पाद मिलेंगे, वहीं महिला स्वंय सहायता समूहों को रोजगार के साथ ही उनके उत्पादों को विपणन की सुविधा हेतु उचित प्लेटफार्म मिलेगा। वही कोरोनेशन में कैंटीन के खुलने से जहां मरीजों एवं उनके तीमारदारों को पौष्टिक आहार मिलेगा तथा बाजार रेट से कम कीमत पर पौष्टिक भोजन मिलेगा।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
मन की बात से राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा मिलती है : धामी
मुख्यमंत्री धामी कल चंपावत में करेंगे एमआरआई सेवा का शुभारंभ, कॉर्बेट ट्रेल का उद्घाटन भी करेंगे
मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर उत्साहित हुए बच्चे, जमकर खिंचवाईं तस्वीरें
लोहियाहेड वाटर बाईपास बनेगा प्रमुख पर्यटन केंद्र, मुख्यमंत्री धामी ने किया निरीक्षण
रिस्पना पुनर्जीवन अभियान को मिली रफ्तार, डीएम ने गठित कराई टास्कफोर्स; 7 दिन में मांगा एक्शन प्लान
