उत्तराखंड
बदरीनाथ हाईवे पर पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से बाइक सवार घायल…
उत्तराखंड से बड़े हादसे की खबर आ रही है। जहां चारधाम यात्रा की तैयारियां तेजी पर है। वहीं बदरीनाथ हाईवे पर सम्राट होटल के पास ऊपर से चट्टान से पत्थर गिरे। जिसकी चपेट में एक बाइक सवार आ गया है। बताया जा रहा है कि पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से बाइक सवार बुरी तरह घायल हो गया। जिससे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार रुद्रप्रयाग-श्रीनगर के बीच सम्राट होटल के पास आज सुबह 10 बजे करीब चट्टान से पत्थर गिरने के कारण एक बाइक सवार घायल हो गया है। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंचे पुलिस कार्मिकों ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंच कर अपने सरकारी वाहन से घायल को अस्पताल पहुंचाया।
बताया जा रहा है कि घायल व्यक्ति के सिर व पैर में गंभीर चोटें आई हैं। घायल की पहचान राकेश रावत निवासी परकण्डी, चौंदा, जिला रुद्रप्रयाग (उम्र 38 वर्ष) के रूप में हुई है। उनका इलाज जिला अस्पताल रुद्रप्रयाग में चल रहा है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रिस्पना पुनर्जीवन अभियान को मिली रफ्तार, डीएम ने गठित कराई टास्कफोर्स; 7 दिन में मांगा एक्शन प्लान
सनातन संस्कृति त्याग और परमार्थ की प्रेरणा देती है : मुख्यमंत्री धामी
पीएम की प्रेरणा से 4 हजार किमी साइकिल चला चुके नवीन, नड्डा ने बढ़ाया हौसला..
शांतिकुंज पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा और मुख्यमंत्री धामी ने शैलदीदी का लिया आशीर्वाद
प्रकोष्ठों को जन-जन तक पहुंचानी होंगी सरकार की उपलब्धियां : मुख्यमंत्री धामी
