उत्तराखंड
सैलून में सहकर्मी महिला के साथ अश्लील हरकत करने वाला आरोपी गिरफ्तार
कोतवाली पुलिस ने सैलून में सहकर्मी महिला के साथ अश्लील हरकत और जान से मारने की धमकी देने के आरोपी को गिरफ्तार किया। उसे न्यायालय के आदेश पर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है।
शुक्रवार को एक स्थानीय युवती ने कोतवाली में तहरीर दी थी। उसने बताया था कि वह पिछले एक वर्ष से सैलून में काम करती है। उसके साथ काम करने वाला साहिद नामक का युवक अकेले में आए दिन उसके साथ अश्लील हरकत करता है।
विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आरएस खोलिया ने बताया कि तहरीर के आधार पर युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई। उसके बाद शाहिद निवासी ईदगाह काॅलोनी, भगवानपुर हरिद्वार को पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया। आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
नवरात्रि के प्रथम दिन मुख्यमंत्री धामी ने की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना
कन्या पूजन तभी सार्थक, जब बेटियों को मिले सम्मान, सुरक्षा और समान अवसर : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री धामी ने श्री कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले की स्वर्ण जयंती का किया शुभारंभ
अशोक सिंघल का जीवन राष्ट्रसेवा और संस्कृति संरक्षण की प्रेरणादायी मिसाल : धामी
39,815 परिवारों को गांव में मिली पक्की छत, पीएम आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
