उत्तराखंड
उत्तराखंड में होने वाली मध्य क्षेत्रीय परिषद की 24वीं बैठक स्थागित, जानें कारण…
उत्तराखंड में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 24वीं बैठक को स्थागित कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि बैठक 15 जुलाई को नरेंद्रनगर में एक होटल में आयोजित होनी थी। बैठक की तैयारियां शुरू हो गई थी। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह , सीएम योगी सहित कई हस्तियों को शामिल होना था। लेकिन अब बारिश के कारण इस बैठक को स्थागित कर दिया गया है।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसारनरेंद्रनगर में 15 जुलाई को होने वाली बैठक में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री शिरकत करने वाले थे। इसके साथ ही इन राज्यों के दो-दो मंत्री भी बैठक में शामिल होने थे। इसके साथ ही बैठक में इनके अलावा केंद्र और राज्य सरकार के कई अधिकारी भी शामिल होने वाले थे। लेकिन अब ये बैठक भारी बारिश के कारण स्थागित कर दी गई है।
बताया जा रहा है कि इस बैठक में दून वैली नोटिफिकेशन में नियमों में शिथिलता लाना, हर गांव में पांच किलोमीटर की दूरी पर पक्के भवन वाली बैंक शाखाएं खुलवाने, 12 साल से कम उम्र के बच्चों के साथ यौन शोषण पर 60 दिन में जांच पूरी करने सीमांत व आंतरिक सुरक्षा और उत्तराखंड झंगोरे का समर्थन मूल्य तय करने साथ ही स्कूल ड्राप आउट बच्चों और कुपोषण का शिकार बच्चों के लिए भी नीति बनने को लेकर मुख्य रूप से चर्चा होनी है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
7 जुलाई तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो मतदाता सूची से छूट सकता है नाम: डीएम
धामी सरकार के 5 साल पूरे, सेवा पखवाड़े की शुरुआत; 219 करोड़ की 51 विकास योजनाओं की सौगात
मुख्यमंत्री धामी के पांच वर्ष पूरे होने पर उत्तरकाशी में विशेष पूजा-अर्चना, श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में हुआ रुद्राभिषेक
छत्तीसगढ़ के पत्रकारों से बोले सीएम धामी, उत्तराखंड विकास और विरासत का बना मॉडल…
नियुक्ति पत्र जनसेवा का संकल्प, 187 युवाओं को मिली सरकारी सेवा की जिम्मेदारी: सीएम धामी…
