उत्तराखंड
राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में टिहरी की बेटियों का दबदबा, जीता पदक…
जिला प्रशासन टिहरी गढ़वाल के मार्गदर्शन में जिला खेल विभाग टिहरी गढ़वाल द्वारा उत्तराखंड बॉक्सिंग संघ के समन्वय से एलिट महिला एवं पुरुष उत्तराखंड राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता 2023 का बोराड़ी स्टेडियम नई टिहरी में दिनांक 25 से 27 फरवरी 2023 तक आयोजन किया गया।
जिला क्रीड़ा अधिकारी टिहरी गढ़वाल संजीव पौरी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता में जनपद टिहरी गढ़वाल के 4 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें कु. साक्षी बिष्ट देवप्रयाग द्वारा 60 से 63 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त किया गया, मुनिकीरेती टिहरी गढ़वाल की कु. प्रिया वर्मा ने 54 से 57 किलोग्राम भार वर्ग में प्रतिभाग कर कांस्य पदक प्राप्त किया।
उन्होंने बताया कि दोनों बालिकाओं की उपलब्धि पर कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, अध्यक्ष जिला पंचायत टिहरी गढ़वाल सोना सजवाण, विधायक टिहरी किशोर उपाध्याय, देवप्रयाग विनोद कंडारी, धनोल्टी प्रीतम पंवार, घनसाली शक्ति लाल शाह, प्रतापनगर विक्रम नेगी, अध्यक्ष नगर पालिका नई टिहरी सीमा कृषाली, नरेन्द्रनगर राजेंद्र विक्रम सिंह पवार, मुनिकीरेती रोशन रतूड़ी, जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ. सौरभ गहरवार, मुख्य विकास अधिकारी टिहरी गढ़वाल मनीष कुमार, अपर जिलाधिकारी रामजी शरण शर्मा, जिला फुटबॉल संघ के सचिव देवेंद्र राणा , प्रशिक्षक शिवानी गुप्ता, प्रशिक्षक नितिन डोगरा, सम्राट क्रिकेट एकेडमी के प्रशिक्षक अरशद आलम, उप क्रीड़ा अधिकारी रितु जैन, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी देर सिंह चौहान आदि जनप्रतिनिधियों एवं खेल प्रेमियों द्वारा बधाइयां एवं शुभकामनाएं दी गई हैं।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रेल परियोजनाओं में तेजी, एस्केप टनल को पैरेलल रोड बनाने की तैयारी…
मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…
हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
