उत्तराखंड
टिहरीः आपदा के तीन दिन बाद भी शवों के मिलने का सिलसिला जारी, पैदल आपदाग्रस्त क्षेत्रों में पहुंचे डीएम…
Tehri News: उत्तराखंड में अतिवृष्टि से आपदा के तीन दिन बीत गए है। अभी भी कई लोग लापता है, कई लोग मलबे में दबे हैं। रेस्क्यू कार्य जारी है। मंगलवार को टिहरी में दो महिलाओं के शव एसडीआरएफ की टीम ने बरामद किए है। वहीं टिहरी डीएम लगातार आपदाग्रस्त क्षेत्रों का दौरा कर रहे है। वह 7 किमी पैदल चलकर आपदा ग्रस्त गांव घेना पहुंचे और आपदा प्रबंधन का जायजा लिया।
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार टिहरी के ग्वाड़ गांव में मलबे में दबे एक ही परिवार के पांच लोगों में से एक महिला का शव मिला है। महिला की पहचान 60 वर्षीय मगनी देवी के रूप में हुई है। वहीं, लापता चार लोगों की तालाश अभी भी जारी है। साथ ही कीर्तिनगर तहसील के गोदी कोठार में मलबे में दबी बुजुर्ग महिला बचनी देवी का शव भी एसडीआरएफ ने बरामद किया है। महिला 20 अगस्त को भारी बारिश से हुए भूस्खलन के दौरान घर के अंदर जिंदा दफन हो गई थी। अब उनका शव बरामद किया गया है।
वहीं दूसरी ओर जिलाधिकारी डॉ सौरभ गहरवार मोर्चा संभाले हुए है। वह आपदाग्रस्त क्षेत्रों में पहुंच हालात का जायजा ले रहे है और लोगों को हर संभव मदद का आश्वासन दे रहे है। डीएम आज 7 किमी पैदल चलकर आपदा ग्रस्त गांव घेना पहुंचे और आपदा प्रबंधन का जायजा लिया। आपदाग्रस्त क्षेत्र ग्राम घेना में डीएम के साथ डीडीओ एवं अन्य अधिकारी भी साथ हैं और आपदा से हुए नुकसान का जायजा लिया गया है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रेल परियोजनाओं में तेजी, एस्केप टनल को पैरेलल रोड बनाने की तैयारी…
मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…
हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
