उत्तराखंड
टिहरीः 50 दिन से लापता विवाहिता का यहां मिला कंकाल, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप…
Tehri News: उत्तराखंड में महिला अपराध बढ़ते जा रहे हैं। टिहरी से बड़ी खबर आ रही है। यहां कंड़ीसौड़ तहसील के नगुन पट्टी जामणी गांव की लापता महिला का शव बरामद किया गया है। महिला के परिजनों ने सुसराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बीते 5 अगस्त से लापता 27 वर्षीय सरस्वती देवी का कंकाल गांव के पास ही जंगल से मिला (Married woman skeleton found in the forest) है। स्थानीय लोगों की सूचना पाकर मौके पर पहुंची राजस्व विभाग कंड़ीसौड़ की टीम ने कंकाल को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। महिला की शिनाख्त महिला के कपड़ों से की गई। महिला के मायके वालों ने महिला के ससुराल वालों पर हत्या की आशंका जताई है।
बताया जा रहा है कि मृतका सरस्वती देवी निवासी सिंजल तहसील धनौल्टी जिला टिहरी गढ़वाल व गब्बर सिंह ग्राम जामणी तहसील कंड़ीसौड़ जिला टिहरी गढ़वाल की शादी करीब ढाई साल पूर्व 2019 अक्टूबर को हुई थी। वह चार माह की गर्भवती थी।
मृतका सरस्वती देवी के पिता ने महिला के ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि सरस्वती बीते करीब 9 जुलाई 2022 को नाराज होकर ससुराल से अपने मायके विकासखंड जौनपुर के सिजंल गाव पहुंची थी और पति गबर सिंह के द्वारा अपने साथ मारपीट करने की बात कही थी।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
रेल परियोजनाओं में तेजी, एस्केप टनल को पैरेलल रोड बनाने की तैयारी…
मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…
हिमालय, प्रकृति, समाज और राष्ट्र को समर्पित था उनका जीवन : सीएम
खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…
उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश…
