Connect with us

टिहरीः प्रियांशु चौहान ने पास की जेईई एडवांस की परीक्षा, जिले का नाम किया रोशन…

उत्तराखंड

टिहरीः प्रियांशु चौहान ने पास की जेईई एडवांस की परीक्षा, जिले का नाम किया रोशन…

Tehri News: उत्तराखंड के टिहरी के युवा हर क्षेत्र में कामयाबी हासिल कर रहे है। इसी कड़ी में एक नाम और जुड़ गया है। ये नाम है प्रियांशु चौहान का। मूल रूप से टिहरी गढ़वाल जिले के प्रियांशु चौहान ने जेईई एडवांस की परीक्षा पास कर ली है। उन्होंने ऑल इंडिया लेवल पर 2307वीं रैंक हासिल की है। उनकी इस कामयाबी परिवार में खुशी का माहौल है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार टिहरी गढ़वाल जिले की गजा नगर पंचायत के गौंसारी वार्ड निवासी प्रियांशु चौहान ने आईआईटी जेईई एडवांस की परीक्षा उत्तीर्ण की है।  प्रियांशु चौहान ने 2022-23 में सुपर 30 कोचिंग सेंटर देहरादून से तैयारी की थी। नकी प्रारम्भिक शिक्षा गजा स्थित शिखर स्कॉलर्स एकेडमी से हुई है। इसके बाद प्रियांशु ने माध्यमिक शिक्षा जवाहर नवोदय विद्यालय पौखाल से प्राप्त की है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रदेशभर में भाजपा चलाएगी ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान : धामी

बताया जा रहा है कि उनके पिता कपड़े की दुकान चलाते हैं। वहीं उनकी माता गृहणी है। प्रियांशु ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं गुरुजनों को दिया है। वहीं इसके साथ ही उन्होंने साबित कर दिया है कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। यहां के युवा हर क्षेत्र में अपना डंका बजवा रहे है।

Latest News -
Continue Reading

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

To Top