उत्तराखंड
टिहरीः नवनियुक्त जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने किया पदभार ग्रहण, दिए ये निर्देश…
टिहरी से बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि जिले के नवनियुक्त जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने पदभार ग्रहण कर लिया है। पदभार ग्रहण कर उन्होंने आज जिला कलेक्ट्रेट के वीसी कक्ष में स्टाफ के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों से कई मुद्दों पर चर्चा कर कई बड़े निर्देश दिए है।
मिली जानकारी के अनुसार नवनियुक्त जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपद में वर्तमान में संचालित निर्माण कार्यों , कार्मिकों का विवरण , कांवड़ यात्रा रूट आदि का बैठक कर फीडबैक लिया । इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए की सभी अधिकारी आपदाग्रस्त / निर्माण कार्यों का प्रतिकर संबंधितों को तत्काल दें। साथ ही तीन धारा में प्लास्टिक आदि की साफ – सफाई करने के निर्देश दिये गये ।
बताया जा रहा है कि बैठक में ने डीएम को मुख्य विकास अधिकारी द्वारा पुनर्वास , जिला अस्पताल मेडिकल कॉलेज , नई टिहरी में सीवरेज , विभिन्न प्रतिकर , तैनात तहसीलदार / नायब तहसीलदार , केन्द्र पोषित योजनओं आदि की जानकारी उपलब्ध कराई।
वहीं बैठक में जिला विकास अधिकारी ने डीएम मयूर को जनपद में संचालित एनआरएलएम समूहों , तैनात ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों की जानकारी दी गई । उपजिलाधिकारियों द्वारा अपने – अपने क्षेत्रान्तर्गत की जानकारी उपलब्ध कराई गई ।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
मुख्यमंत्री धामी ने 276 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, कहा- जनसेवा का नया दायित्व शुरू…
आईटीआई में बढ़ाई जाएगी छात्र संख्या, 168 नए प्रशिक्षकों की होगी तैनाती: सौरभ बहुगुणा…
मानसून से पहले अलर्ट मोड में प्रशासन, डीएम ने सभी विभागों से 7 दिन में मांगा माइक्रो प्लान…
देहरादून में आयोजित हुआ अंतरराष्ट्रीय ब्रिक्स अकादमिक मिड-टर्म सम्मेलन…
केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाने पर जोर…
