Connect with us

टिहरीः आवासीय भवन क्षतिग्रस्त होने से महिला घायल, डीएम ने दिए ये निर्देश…

उत्तराखंड

टिहरीः आवासीय भवन क्षतिग्रस्त होने से महिला घायल, डीएम ने दिए ये निर्देश…

Tehri News: जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र, टिहरी से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज प्रात: लगभग 10:45 बजे तहसील जाखणीधार के अन्तर्गत ग्राम मथल, नंदगांव में 01 आवासीय भवन क्षतिग्रस्त होने से 01 महिला के आंशिक रूप से दबने की सूचना प्राप्त हुई। महिला को ग्रामीणों द्वारा तुरंत ही सुरक्षित बाहर निकाला गया।

यह भी पढ़ें 👉  Gut: The Inside Story of Our Body's Most Underrated Organ - [PDF, EPUB, eBook]

दुर्घटना की सूचना प्राप्त होते एसडीएम टिहरी, जाखणीधार मय राजस्व टीम, स्वास्थ्य विभाग की टीम मय एम्बुलेंस मौके पर पहुंचे तथा स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा घायल महिला को प्राथमिक उपचार दिया गया है। तत्पश्चात घायल महिला मुन्नी देवी पत्नी स्व. सुंदरू, उम्र 70 वर्ष, निवासी ग्राम मंथल, तहसील जाखणीधार को जिला अस्पताल बौराड़ी लाया गया है। महिला के कंधे और सर पर चोटें आई है, महिला खतरे से बाहर हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Sanpuru De Manabu Akushon Sukuriputo: Intarakutibu Mūbī O Tsukurō : Free Book Reading

जिला अस्पताल में जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ. सौरभ गहरवार ने घायल महिला का हालचाल जाना तथा संबंधित डॉक्टर को महिला को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने को कहा। इस दौरान एसडीएम टिहरी अपूर्वा सिंह सहित डॉक्टर मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार- उत्तराखण्ड में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जनसेवा पहल
Latest News -
Continue Reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

VIDEO ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

उत्तराखंड

Testament mit Hund – (Deutsch)

उत्तराखंड

Public administration | [E-Book PDF]

Advertisement
To Top