उत्तराखंड
Proud: टिहरी की स्वाति ने प्राप्त की ये ख्याति, बनी फ्लाइंग ऑफिसर…
टिहरी। पहाड़ की बेटी स्वाति नेगी का इंडियन एयर फोर्स में फ्लाइंग ऑफिसर के लिए चयन हुआ है। स्वाति की सफलता पर परिजनों के साथ ही क्षेत्र के लोगों ने खुशी जाहिर की है।
चंबा ब्लाक के जड़धार गांव निवासी स्वाति नेगी (23) इंडियन एयर फोर्स में फ्लाइंग ऑफिसर के लिए चुनी गई है। स्वाति की प्राथमिक शिक्षा दून पब्लिक स्कूल भागीरथीपुरम में हुई।10-12वीं की पढ़ाई दून इंटरनेशनल स्कूल देहरादून में की।
उसके बाद उन्होंने वनस्थली. विद्यापीठ राजस्थान से इलैक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में स्नातक किया। स्वाती के पिता सोभन सिंह नेगी ने बताया कि स्वाती दो साल से एक राष्ट्रीय कंपनी में काम करने के साथ ही सेना से जुड़ने की तैयारी भी कर रही थी। एयर फोर्स में फ्लाइंग ऑफिसर के लिए उसने काफी मेहनत की। स्वाती के पिता टीएचडीसी ऋषिकेश में डिप्टी जनरल मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। उसकी मां रजनी नेगी गृहणी हैं। दादा बचन सिंह नेगी सेवानिवृत्त शिक्षक हैं। प्रधान प्रीति जड़धारी, पर्यावरणविद् विजय जड़धारी, क्षेत्र पंचायत सदस्य सुखपाल सिंह जड़धारी आदि ने खुशी जताई है।
लेटेस्ट न्यूज़ अपडेट पाने के लिए -
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के वाट्सऐप ग्रुप से जुड़ें
👉 चमोली टुडे न्यूज़ के फेसबुक पेज़ को लाइक करें
Latest News -
प्रकोष्ठों को जन-जन तक पहुंचानी होंगी सरकार की उपलब्धियां : मुख्यमंत्री धामी
केंद्र सरकार ने उत्तराखंड के लिए खोला खजाना, एसएएसआई योजना के तहत 2355 करोड़ रुपये स्वीकृत
विरासत और विकास को साथ लेकर आगे बढ़ रहा उत्तराखंड, 40 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने की चारधाम यात्रा: मुख्यमंत्री धामी
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि…
दन्या में मुख्यमंत्री धामी ने विकास की खोली सौगातों की झोली, सात बड़ी घोषणाएं…
